अनुगच्छतु काव्य-प्रवाह : साहित्य, साधना और संकल्प का अनुपम संगम।

रेडियो 89.6 के प्रतापगढ़ के “अनुगच्छतु काव्य-प्रवाह” मंच के अंतर्गत काव्य, संस्कृति और प्रेरणा से ओत-प्रोत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे प्रतिष्ठित रचनाकारों ने अपने सशक्त काव्यपाठ से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में सुनीता त्रिपाठी ‘अजय’, लोकेंद्र सिंह चुंडावत ‘लोक’, प्रतापगढ़ के कुंवर इंद्रजीत सिंह राठौड़, जौलाना धार (मध्यप्रदेश) से सुनीता तिवारी (प्रतापगढ़) सहित सभी साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से संवेदना, सादगी और सामाजिक सरोकारों को प्रभावशाली स्वर प्रदान किया। प्रत्येक प्रस्तुति ने काव्य-प्रवाह को और अधिक जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा ‘छोटी सादगी की 11’ श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित 11 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय तैराक जिनिषा आजना का विशेष साक्षात्कार। अल्पायु में अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियाँ हासिल करने वाली जिनिषा की प्रेरक यात्रा, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ने श्रोताओं को गहराई से प्रेरित किया।
इस संपूर्ण आयोजन का कुशल, आत्मीय और प्रभावी संचालन आरजे नेहा ने किया। उनकी सहज प्रस्तुति, सार्थक संवाद और संवेदनशील दृष्टि ने कार्यक्रम को स्मरणीय बना दिया।
कुल मिलाकर “अनुगच्छतु काव्य-प्रवाह” साहित्य, खेल और सकारात्मक ऊर्जा का ऐसा सुंदर संगम रहा, जिसने श्रोताओं के मन में प्रेरणा, उत्साह और रचनात्मक चेतना का संचार किया।
सुनिता त्रिपाठी’अजय जयपुर राजस्थान



