बसंत पंचमी पर फतेहाबाद महिला मंडल द्वारा भव्य सरस्वती पूजन

अरुण शर्मा। नजऱ इंडिया 24 जिला ब्यूरो चीफ
फतेहाबाद। माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विद्या एवं ज्ञान की देवी मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस तथा बसंत ऋतु के शुभारंभ के अवसर पर फतेहाबाद महिला मंडल की बहनों द्वारा गंगा मंदिर, आज़ाद गली में बसंत पंचमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय संयोजिका रेनू संजय अनवरिया के नेतृत्व में मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर पीले पुष्पों एवं पीले चावल से मां सरस्वती का पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान मां सरस्वती की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई, भजन-कीर्तन हुए तथा सामूहिक रूप से मां की आरती उतारी गई।
समारोह में बेटियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया, साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे वातावरण में भक्ति, उल्लास और बसंत की सुगंध छाई रही।
इस अवसर पर रेनू गुप्ता, मीना गुप्ता, शारदा गुप्ता, अर्चना गुप्ता, सुनीता गुप्ता, रेखा गुप्ता, अंजू गुप्ता, गीता गुप्ता, रिंकी गुप्ता, राखी गुप्ता, अनीता गुप्ता, रजनी गुप्ता, पूजा गुप्ता, सर्वेश, सावित्री सहित अनेक महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन महिला मंडल की बहनों के सामूहिक सहयोग से संपन्न हुआ।
— केंद्रीय संयोजिका
रेनू संजय अनवरिया




