Uncategorized

जे.वी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह आयोजित

 

जयपुर। झोटवाड़ा निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जे.वी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई। बताया कि जो अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश विद्यालय में करवाएंगे, उन्हें प्रवेश शुल्क एवं पहली फीस किस्त में विशेष छूट प्रदान की जाएगी। इस घोषणा का उपस्थित अभिभावकों द्वारा सकारात्मक स्वागत किया गया।

Oplus_131072

इस मौके पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। विद्यार्थियों को नेताजी के जीवन, उनके विचारों एवं राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, शिक्षा के महत्व एवं देशभक्ति की भावना को जागृत करना रहा। समारोह शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंजू शर्मा (पूर्व पार्षद एवं उपाध्यक्ष, विप्र कल्याण बोर्ड) उपस्थित रहीं। साथ ही राजेंद्र शर्मा (मुख्य पदाधिकारी), विद्यालय की प्रिंसिपल भव्या शर्मा, डायरेक्टर भरत शर्मा एवं समस्त विद्यालय स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!