डॉक्टर बी डी अवस्थी द्वारा निशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा एवं हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन का आयोजन

जयपुर। 18 जनवरी 2026 को राज्य के उच्च प्राथमिक विद्यालय Modi जालसू सीकर रोड जयपुर मैं रविवार को निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा कैंप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर अवस्थी द्वारा निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं हेल्थ चेक अप शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया शिविर के दौरान डॉक्टर अवस्थी द्वारा बीपी शुगर थायराइड गठिया चर्म रोग संबंधी एवं किडनी की पथरी के मरीजों को निशुल्क चिकित्सा प्रदान की गई शिविर में 80 लोगों का शुगर टेस्ट निशुल्क किया गया साथ ही होम्योपैथी मेडिसिन वितरित की गई एवं लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए रोगों की रोकथाम एवं नियमित जांच के महत्व की जानकारी दी शिविर में रियायती दरों पर रक्त जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई
डॉक्टर अवस्थी ने कहा की गरीब लोगों एवं बुजुर्गों की सेवा करने में मुझे काफी आत्म संतोष मिलता है गांव में बीमारी बहुत अधिक मात्रा में बढ़ रही है इसके लिए लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है इसलिए जगह-जगह निशुल्क कैंप लगाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं।शिविर में Dr.B.D.Awasthi के साथ उनकी टीम में डॉक्टर गौरव, फार्मासिस्ट प्रशांत अवस्थी, लैब टेक्नीशियन गौरव अवस्थी, एवं नमन अवस्थी ने अपनी सेवाएं दी। कैंप में डॉक्टर अवस्थी के मित्रगण साथी प्रधान जालसू हरदेव यादव ,सांवरमल जाट, विष्णु जाजम, प्रवीण जाट ,रवि राज राजपूत, एवं आयोजन करता रामनारायण चौधरी की टीम ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं नियमित जांच करवाने तथा रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया



