Uncategorized

नेत्रदान से जगमगाई मानवता: 85 वर्षीय लीलावती चोपड़ा ने मृत्यु के बाद भी दी जीवन की रोशनी

समालखा। लोकेश झा। पंचवटी कॉलोनी निवासी 85 वर्षीय लीलावती चोपड़ा का वृद्धावस्था के कारण निधन हो गया। उनके निधन के बाद परिवार ने उनके नेत्रों का दान करवाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। जानकारी देते हुए जन सेवा दल समालखा के सचिव पंकज अरोड़ा और भारत विकास परिषद के सेवा संयोजक रवि सचदेवा ने बताया कि उनके पुत्र भगवान दास, मुकेश कुमार और दर्शन लाल ने नेत्रदान के लिए सहमति दी, जिसके बाद यह प्रक्रिया पूरी की गई।
अर्पणा अस्पताल, मधुबन की टीम ने नेत्रदान का कार्य संपन्न किया। इस दौरान जन सेवा दल के सदस्य भी उपस्थित रहे। नेत्रदान के उपरांत परिवार को प्रशंसा पत्र भेंट किया गया। जन सेवा दल के अध्यक्ष चमन लाल गुलाटी ने कहा कि नेत्रदान महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लाई जा सकती है।
इस अवसर पर परिवार के सदस्य व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!