Uncategorized

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष डॉ.बी. ड़ी अवस्थी द्वारा निशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा परामर्श एवं रक्त जांच का लगाया शिविर

 

जयपुर। 26 जनवरी 2026 को शिव मंदिर पार्क सेक्टर 9 विद्याधर नगर में डॉक्टर अवस्थी द्वारा निशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा परामर्श एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉ भगवान दास अवस्थी द्वारा निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया शिविर के दौरान डॉक्टर अवस्थी द्वारा बीपी ,शुगर, थायराइड गठिया ,चर्म रोग संबंधी ,एवं किडनी की पथरी के मरीज को निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा एवं चिकित्सा परामर्श निशुल्क दिया एवं शिविर में 90 लोगों का शुगर टेस्ट एवं बीपी जांच निशुल्क की गई होम्योपैथी मेडिसिन वितरित की गई एवं लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए एवं नियमित बॉडी हेल्थ चेकअप करवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया एवं शिविर में रियायती दरों पर रक्त जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। डॉ भगवानदास अवस्थी ने लोगों को होम्योपैथी के बारे में बताया कि होम्योपैथी द्वारा असाध्याय से असाध्य रोगों का होम्योपैथी में इलाज संभव है किडनी स्टोन थायराइड बीपी शुगर चर्म रोग आदि रोगों में होम्योपैथी द्वारा बीमारी का जड़ से इलाज किया जाता है। डॉक्टर भगवानदास अवस्थी जगह-जगह निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगाते रहते हैं एवं वृद्ध आश्रम में अपनी सेवाएं नियमित रूप से देते रहते हैं स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरुक करते रहते हैं। शिविर में डॉ भगवानदास अवस्थी के साथ फार्मासिस्ट प्रशांत अवस्थी ने अपनी सेवाएं दी एवं उनके मित्रगण साथी नवीन सैनी विष्णु जाजम, रवि राज, समरमल जाट, एवं आयोजन करता जवान सिंह जी एवं मानवेंद्र सिंह शेखावत एवं उनके सभी साथी गणों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं नियमित जांच करवाने के लिए प्रेरित किया एवं समस्त कॉलोनी वासियों ने एकत्रित होकर 26 जनवरी के उपलक्ष में झंडा रोहण किया एवं बच्चों द्वारा देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!