खेलकूद में झाडोल रहा अव्वल, खिलाड़ियों का सम्मान

नानालाल आचार्य । नजर इंडिया 24
उदयपुर। पूर्बिया समाज की सलूंबर में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट , वॉलीबॉल, 100 एवं 200 मीटर दौड़ सहित सभी प्रतियोगिताओं में झाड़ोल प्रथम स्थान पर रहा। इस उपलक्ष्य में झाड़ोल के सोहनबाग में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों का सम्मान किया गया । यह समारोह झाड़ोल अध्यक्ष प्रभुलाल पूर्बिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। गया। मीडिया प्रभारी खूबीलाल पूर्बिया ने बताया कि मुख्य अतिथि केंद्रीय परिषद के अध्यक्ष जगदीश पूर्बिया एवं विशिष्ट अतिथि मदन चौधरी और छगनलाल पूर्बिया थे। अतिथियों के उदबोधन द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन, लाइब्रेरी, सामूहिक विवाह एवं तकनीक के प्रयोग द्वारा समाज का डिजिटल डेटा तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
केन्द्रीय परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष जगदीश पूर्बिया का साफा एवं उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष भरत पूर्बिया, उदयपुर , ओगना अध्यक्ष नरेश पूर्बिया, यशवंत पूर्बिया, मदार अध्यक्ष भरत पूर्बिया युवा अध्यक्ष झाड़ोल कमल पूर्बिया पूर्व अध्यक्ष ओगना, वरिष्ठ सदस्य बाबूलाल पूर्बिया ओगना, दिलीप पूर्बिया पूर्व अध्यक्ष झाड़ोल, एडवोकेट मुकेश पूर्बिया ओगना, धीरज पूर्बिया खेल मंत्री झाड़ोल, हंसराज पूर्बिया पूर्व खेल मंत्री झाड़ोल, कोषाध्यक्ष लोकेश पूर्बिया, झाड़ोल, नविन पूर्बिया, कृष पूर्बिया, सुनील पूर्बिया,जय पूर्बिया कप्तान महाकाली क्लब झाड़ोल, मनोज पूर्बिया, खुशहाल पूर्बिया, रमेश पूर्बिया, प्रभुलाल पूर्बिया , झाड़ोल खेड़े के सभी विजेता खिलाडी सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के यजमान भरत पूर्बिया, झामर कोटड़ा रहे। संचालन योगेश पूर्बिया मगवास ने किया।




