Uncategorized

राजकीय विद्यालय दौलत पुरा में आधुनिक तकनीक प्रयोगशाला स्थापित

 

आलोक अवस्थी। नजर इंडिया ब्यूरो चीफ

जयपुर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बैनाड़ दौलतपुरा में गुणवत्ता पूर्ण तकनीकी एवं व्यवहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैकर लैब की स्थापना की गई। यह प्रयोगशाला स्थानीय दानदाताओं, आसरा फाउंडेशन तथा विद्यालय उद्यम के सहयोग से स्थापित की गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं भावना, तनु, अदिति एवं सुहानी द्वारा सुमधुर स्वर में प्रस्तुत ,मां सरस्वती तेरे चरणों में हम शीश झुकाने आए हैं,सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जालसू गिरिराज पारीक एवं विशिष्ट अतिथि जेनपैक्ट की वाइस प्रेसिडेंट रचना चुग, सरिका रस्तोगी तथा रमा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर प्रयोगशाला का विधिवत उद्घाटन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की तकनीकी शिक्षा प्रणाली से विद्यार्थियों में सृजनशीलता और रचनात्मक सोच विकसित होगी तथा कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी। आसरा फाउंडेशन की सचिव मंगला शर्मा ने बताया कि संस्था का प्रयास है कि क्षेत्रीय एवं ग्रामीण विद्यालयों में भी आधुनिक तकनीकी शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे विद्यार्थियों को समान अवसर मिल सकें।

जेनपैक्ट की डायरेक्टर रचना चुग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी द्वारा पूर्ण आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे तकनीकी क्षेत्र में अपने कौशल को और निखार सकें। कार्यक्रम में अनिल, पवन, विवेक शर्मा, हेमंत शर्मा, सृष्टि, अश्वनी तिवारी सहित विद्यालय के गणमान्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!