Uncategorized

समालखा में स्केटिंग यात्री पुनीत सिंह का भव्य स्वागत, नशा मुक्त समाज का दिया संदेश

समालखा। लोकेश झा
पंजाब के सुल्तानपुर लोधी से स्केटिंग करते हुए अरुणाचल प्रदेश तक लगभग 10,000 किलोमीटर की धार्मिक यात्रा पर निकले पुनीत सिंह का समालखा पहुंचने पर निफा समालखा संस्था द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम जीटी रोड स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह गुरुद्वारा साहिब में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान संदीप शर्मा ने बताया कि पुनीत सिंह इससे पहले भी स्केटिंग करते हुए पांच तख्त साहिब की धार्मिक यात्रा कर चुके हैं और इस बार वह पहले से भी बड़ी यात्रा पर निकले हैं।
मीडिया से बातचीत करते हुए पुनीत सिंह ने बताया कि उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से मुक्त रहने का संदेश देना और सिख धर्म का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर निफा समालखा संस्था के सभी सदस्यों ने पुनीत सिंह को शुभकामनाएं दीं और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की।
कार्यक्रम में निफा समालखा के सचिव देवेंदर पाल सिंह, राजेंद्र मनचंदा, डॉ. जोगिंदर गाहल्याण, प्रोफेसर अशोक पांचाल, सौरभ मित्तल, सुरेश मित्तल, पंकज मल्होत्रा, भारत भूषण, परमिंदर भगत, गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार गोपाल सिंह, निफा महिला विंग कोऑर्डिनेटर मनिंदर कौर, प्रियंका शर्मा, निशा मल्होत्रा, दिलजीत सिंह, सरदार जगतार सिंह बिल्ला व सरदार जिम्मी सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!