22वें श्री श्याम बाबा सेवा मंडल के फाल्गुनी महोत्सव में श्रीमद् भागवत कथा का समापन

, समालखा | लोकेश झा
समालखा। 22वें श्री श्याम बाबा सेवा मंडल, समालखा द्वारा आयोजित फाल्गुनी महोत्सव 2026 के अंतर्गत 7 फरवरी से 13 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथावाचक देवी चित्रलेखा ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। समालखा, पानीपत एवं आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
शनिवार को महोत्सव के समापन अवसर पर विशाल हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। संपूर्ण आहुति के दौरान लोक कुंडलिया हवन संपन्न हुआ, जिसमें शहर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुति अर्पित की।
इस अवसर पर मंडल के प्रधान सत्यवीर गुप्ता, मास्टर रामविलास गर्ग, अशोक गर्ग, श्रीकृष्ण बंसल, प्रदीप बंसल, समालखा भाजपा मंडल अध्यक्ष रेखा गोयल, भाजपा पार्षद संजय गोयल, रमेश मित्तल अग्रवाल, श्रीप्रकाश बंसल, सत्यनारायण बंसल, सोनी मोनी बंसल, राकेश बंसल, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन विनय गोयल, सतबीर शर्मा, शिव खुराना (नेस्ले), राहुल गर्ग, प्रिंस गर्ग, विनय जैन, प्रो. जी.बी. गर्ग, पवन सिंघल, नीरज सिंघल, शिवकुमार गोयल, नंदकिशोर सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों व परिवारों ने हवन यज्ञ में सहभागिता कर संपूर्ण आहुति में योगदान दिया।
मंडल की ओर से जानकारी दी गई कि आगामी 20 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 11 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समालखा के विधायक श्री मनमोहन भड़ाना उपस्थित रहेंगे।




