AWWA (आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन) सम्मान समारोह
AWWA संस्था ने सदैव ही सेना परिवार एवं उन पर आश्रित महिलाओं के सम्मान सुरक्षा का ध्यान रखा है एवं प्रतिभा शाली महिलाओं का सम्मान AWWA की विशेष पहल रही है
एक फरवरी 2026 को लेखिका संध्या सिंह W/0 Hav Dharmendra Bahadur Singh जो एक सैनिक की पत्नी हैं, को उनकी स्वरचित पुस्तक “मेरे आराध्य”—जो उनके सैनिक पिता के संस्मरणों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ जीवंत करती है—तथा उनके अनेक साझा संकलनों, पत्र-पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित लेखों और कविताओं के लिए सेना परिसर, मध्य कमान, लखनऊ में सम्मानित किया गया।
यह सम्मान GOC (जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ) मैडम की अध्यक्षता में, कमांडर मैम साहब एवं CO (कमांडिंग ऑफिसर) मैम साहब की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।
संध्या सिंह जी स्वयं राजपूत रेजिमेंट परिवार से हैं, अतः यह क्षण उनके लिए ही नहीं बल्कि पूरे रेजिमेंट परिवार के लिए गर्व का विषय रहा। उनकी रचनाओं का केंद्रीय भाव देशभक्ति, सैनिक परिवारों का जीवन, उनके संघर्ष, महिला सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति रहा है, जिन्हें वह पूर्ण बेबाकी और संवेदनशीलता के साथ अभिव्यक्त करती हैं।
विगत वर्ष सेना अस्पताल पर लिखे गए उनके प्रभावशाली लेख के लिए उन्हें पीडियाट्रिक वार्ड के हेड ऑफ डिपार्टमेंट, कर्नल आशुतोष कुमार जी द्वारा भी सम्मानित किया गया। नवीन युगधारा के साथ कदम से कदम मिलाते हुए वह सोशल मीडिया के माध्यम से भी साहित्यिक रूप से सक्रिय और प्रभावशाली उपस्थिति बनाए हुए हैं।
अब तक उन्हें अनुराधा पब्लिकेशन, दिल्ली द्वारा “श्रेष्ठ महिला साहित्यकार सम्मान”, वैदिक प्रकाशन द्वारा “साहित्य रक्षक”, “साहित्य पथिक” सहित अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उनके पचास से अधिक साझा संकलन प्रकाशित हो चुके हैं तथा विभिन्न काव्य गोष्ठियों में उनकी सहभागिता सदैव उच्चकोटि की रही है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।




