Uncategorized

पत्रकार एवं कवि विकास मिश्र आवाज मीडिया के सौजन्य से आयोजित आयरनमैन लीडरशिप अवार्ड 2025 से सम्मानित

 

दिल्ली। पत्रकार एवं कवि विकास मिश्र को आवाज मीडिया के सौजन्य से आयोजित आयरनमैन लीडरशिप अवार्ड 2025 से उनके साहित्य और पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कॉन्क्लेव में सम्मानित किया गया। भारतीय भाषाओं और संस्कृति पुनरुद्धार में नई शिक्षा नीति की भूमिका” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन और आयरनमैन लीडरशिप अवार्ड 2025 समारोह के लिए विशेष पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन आवाज मीडिया के सौजन्य से दिल्ली में कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित किया गया था जिसमें यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों, मीडिया पेशेवरों और सांस्कृतिक हस्तियों को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक साथ इकट्ठा करना था। आवाज मीडिया के प्रधान संपादक एवं फाउंडर सतेंद्र सिंह राठौड़ ने मीडिया को बताया कि इस प्रतिष्ठित आयरनमैन लीडरशिप अवार्ड में सभी अवॉर्डी को ट्रॉफी और उत्कृष्टता प्रमाणपत्र मुख्य अतिथि के सी त्याग सांसद के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा और राज्य सभा के पूर्व सांसद एवं संयुक्त जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ के सी त्यागी जी रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जैजू जी शामिल हुए।अवॉर्डी में लगभग सभी क्षेत्रों के लोग शामिल हुए। साहित्य और पत्रकारिता से सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश से विकास मिश्र, समाजसेवा के क्षेत्र से दिल्ली के जय रौनक ठाकुर शामिल हुए।स्पीकर, संजीव जोशी, आई पी एस, एक्स ज्वाइंट सेक्रेटरी पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार, हरिपाल रावत, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉ सोमेंद्र मोहंती, ए आई एक्सपर्ट, प्रेमचंद्र बेरवाल आई ए एस, स्पेशल सेक्रेटरी गृह मंत्रालय राजस्थान सरकार, श्री पिंटू मीणा, गोल्ड मेडलिस्ट, एम के चंद्रा, अधिकारी दिल्ली सरकार ने अपने अपने विचार रखे।सभी अवॉर्डी को मुख्य अतिथि के सी त्यागी के द्वारा ट्रॉफ़ी देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!