परमेश्वर भट्ट का 59वां जन्मदिन वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया
जय हिंद शुभकामना ग्रुप जयपुर द्वारा संत बाबा मैहर दास मंदिर में दीपदान, तिलक व भंडारा कार्यक्रम आयोजित

जयपुर। जय हिंद शुभकामना ग्रुप, जयपुर द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन संस्थान (प्रकल्प धर्म जागरण समन्वय) के अध्यक्ष परमेश्वर भट्ट का 59वां जन्मदिन हिंदू संस्कृति के अनुरूप वैदिक विधि-विधान से मनाया गया। यह आयोजन संत बाबा मैहर दास मंदिर, मुरलीपुरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान दीपदान एवं पुष्पवर्षा की गई। मेहर दास ट्रस्ट के अध्यक्ष लोकचंद हरिरामानी ने रोली-चावल से तिलक कर पगड़ी, माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर परमेश्वर भट्ट को आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की।
ग्रुप संयोजक नगेन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं की जानकारी देना तथा उसके महत्व को जन-जन तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है।
जन्मदिन के उपलक्ष्य में मेहरदास मंदिर एवं दृष्टिहीन आश्रम में भंडारा-प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 275 भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में एडवोकेट नरेश ब्रह्म भट्ट, लखन कुमार, रिचा, पूजा, आर्यन, कबीर, मनस्वी, रोहित, बेबी देवी, कन्हैया लालवानी, शशि हरिरामानी, शंकर लाल शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन एवं मित्र परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और सांस्कृतिक चेतना के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




