Uncategorized
प्रजापति प्रीमियर लीग किशनगढ़ में क्राइम पत्रकार शैलजा बंसल का भव्य सम्मान
ऑल इंडिया प्रजापति क्रिकेट प्रतियोगिता में वीआईपी गेस्ट के रूप में किया गया अभिनंदन
किशनगढ़। प्रजापति समाज द्वारा आयोजित ऑल इंडिया प्रजापति क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रजापति प्रीमियर लीग, किशनगढ़ में जयपुर की जानी-मानी क्राइम पत्रकार शैलजा बंसल को वीआईपी गेस्ट के रूप में आमंत्रित कर भव्य सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति एवं समाज के पदाधिकारियों ने शैलजा बंसल का पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। उपस्थित सभी दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।




