101 बटुकों ने धारण किया जनेऊ, अष्टम उपनयन संस्कार कार्यक्रम संपन्न

जयपुर। ब्राह्मण समाज राजस्थान जयपुर जिला देहात के तत्वावधान में अष्टम उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन कागलिया वाले बालाजी मंदिर, मोरीजा रोड चौमू में किया गया। कार्यक्रम श्री श्री 108 श्री गिरधारी दास जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा मुख्य अतिथि रहीं, जबकि विधायक शिखा मिल, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा और एन.आर.आई.लाल आर.साधवानी, लोकचंद हरीरामानी, नगेन्द्र वशिष्ठ, काशीनाथ दीक्षित,विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने की। कार्यक्रम के मुख्य यजमान समाजसेवी गोपाल शर्मा रहे। इस अवसर पर 101 बटुकों का विधिवत यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार कराया गया। कार्यक्रम में आचार्य पंडित ईश्वर दास शर्मा, उपाचार्य पंडित राकेश शर्मा तथा पंडित मनोज शर्मा सहित 21 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर संस्कार संपन्न करवाया गया। कार्यक्रम में डॉ ओम प्रकाश शर्मा बनवारी लाल शर्मा, डॉ राम प्रकाश शर्मा, अशोक रेवड़का, डॉ बंशीधर शर्मा, संदीप शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश रीडर, डॉ पवन कुमार तिवारी, नारायण लाल शर्मा, राधेश्याम जोशी, दामोदर प्रसाद खांडल, सत्य प्रकाश पारीक, कैप्टन श्रीराम शर्मा, मकखनलाल शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, नरेंद्र सिंह सोलंकी, डॉ. एम.के. ऐरन, डॉ. सीताराम कुमावत, ममता शर्मा, आशा शर्मा, सुमन शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




