Uncategorized

आवारा कुत्ते के हमले से महिला घायल, घुटनों में आई अंदरूनी चोट

समालखा, लोकेश झा।
शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित नवीन वाली गली में शनिवार को एक आवारा कुत्ते के हमले से महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार गली निवासी संगीता सिंगला पर अचानक एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया और उन्हें काट लिया। इस हमले में उनके घुटनों में अंदरूनी चोटें आई हैं, जिससे उन्हें काफी दर्द और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए राजकीय अस्पताल समालखा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

Oplus_131072

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय और चिंता का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ समय से आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई बार ये कुत्ते राह चलते लोगों और छोटे बच्चों के पीछे भी दौड़ पड़ते हैं, जिससे लोगों में दहशत बनी रहती है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में कोई बड़ी घटना भी हो सकती है। उन्होंने नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने और इस समस्या के समाधान के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!