Uncategorized

कशिश काव्य मंच के बैनर तले दिल्ली में भव्य होली मिलन एवं काव्य गोष्ठी सम्पन्न

वरिष्ठ अधिवक्ता पवन मल्होत्रा के संयोजन में यादगार साहित्यिक आयोजन

 

दिल्ली। दिनांक मार्च 2026 को कशिश काव्य मंच (रजिस्टर्ड साहित्यिक संस्था) के बैनर तले शर्मा न्यू आर्ट्स काॅलेज, शक्ति नगर चौक, दिल्ली के सभागार में वरिष्ठ अधिवक्ता पवन मल्होत्रा एडवोकेट के संयोजन में एवं कंचन वार्ष्णेय ‘कशिश’ संस्थापिका की अध्यक्षता में एक भव्य होली मिलन समारोह और काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। मंच का संचालन पूनम मल्होत्रा, मधुबाला मधु और प्रेरणा सिंह ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से किया।देश की विभिन्न राज्यों से आये वरिष्ठ और नवोदित कुल 55 रचनाकारों ने बहुत ही खूबसूरत अंदाज़ में अलग अलग विधा का काव्यपाठ करते हुए होली के विभिन्न रंग बिखेरे। फ़ूलों की होली खेली गयी और चन्दन और गुलाल का टीका लगाकर होली मनाई गयी।
नवोदित परंतु उभरती प्रतिभा प्रतीक्षा चौहान ने जहाँ शानदार काव्यपाठ किया वहीं पूरे कार्यक्रम के रंगबिरंगे छविचित्रों और वीडियो को अपने कैमरे में समेट लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी प्रतिभागियों को शानदार नाश्ता दिया गया और समापन पर स्वादिष्ट भोजन का रसास्वादन किया गया। एक बहुत ही भव्य काव्य गोष्ठी सफल रूप से सम्पन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!