हिंदू नव वर्ष पर देशवासियों को शुभकामनाओं के साथ, नर्मदेश्वर मंदिर में भव्य आयोजन

अरुण शर्मा। नजऱ इंडिया 24 जिला ब्यूरो चीफ
फतेहाबाद। हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। यह नव वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल लेकर आए, ऐसी कामना की गई। हिंदू नव वर्ष भारतवर्ष में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग नामों से मनाया जाता है तथा इस समय ऋतु परिवर्तन के साथ प्रकृति भी नव रूप में दिखाई देती है।
इसी शुभ दिन से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी। भगवान राम द्वारा बाली वध और उनके राज्याभिषेक का प्रसंग भी इसी दिन से जुड़ा माना जाता है। साथ ही युधिष्ठिर जी का राज्याभिषेक, स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा आर्य समाज की स्थापना तथा भगवान झूलेलाल का जन्म भी इसी पावन दिवस पर हुआ माना जाता है।
इस अवसर पर सभी से अपील की गई कि वे अपने मित्रों, रिश्तेदारों और परिचितों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दें तथा अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति और इसकी महत्ता के बारे में अवश्य बताएं। भारतीय संस्कृति सर्वे भवन्तु सुखिनः और वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश देती है, जो आपसी भाईचारे और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करता है।
हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में केंद्रीय संयोजिका रेनू संजय अनवारिया के नेतृत्व में राजपूत मोहल्ला स्थित नर्मदेश्वर मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बहनों ने झंडा फहराया और दीप प्रज्वलित कर उत्सव मनाया।
कार्यक्रम में माता के भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर रेनू संजय गुप्ता, मीना गुप्ता, शारदा गुप्ता, अर्चना गुप्ता, अनीता गुप्ता, रिंकी गुप्ता, रिंकी गोलस, पूनम गुप्ता, अंजली गुप्ता, रजनी गुप्ता, सीमा गुप्ता, कंचन गुप्ता, आशा गुप्ता, गीता गुप्ता, पूनम दोनेरिया, प्रीति गुप्ता, राखी गुप्ता सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की जानकारी संयोजिका श्रीमती रेनू संजय अनवारिया द्वारा दी गई।




