Uncategorized

पितामह फाउंडेशन ने एसएमएस अस्पताल में जरूरतमंदों को बांटे कंबल व ऊनी वस्त्र मानव सेवा ही ईश्वर सेवा — पितामह फाउंडेशन का सेवा अभियान

 

जयपुर। दिनांक 19 दिसंबर 2025 को पितामह फाउंडेशन द्वारा सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल परिसर में जरूरतमंद रोगियों के परिजनों की सेवा करते हुए मानवता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। संस्था की अध्यक्ष मेनका शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शीत ऋतु को देखते हुए जरूरतमंदों को 101 शाल, कंबल, ऊनी वस्त्र तथा तिल के लड्डू वितरित किए गए। यह सेवा कार्य आपसी सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस सेवा कार्यक्रम में मेनका शर्मा, सुमन शर्मा, कविता शर्मा, थानेश्वर शर्मा, शशि वर्मा, रेखा खत्री, उमेश शर्मा एवं आदित्य शर्मा ने सक्रिय सहभागिता निभाई। मेनका शर्मा ने बताया कि पितामह फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं सौहार्दपूर्ण समाज निर्माण हेतु सदैव तत्पर रहता है। संस्था के सभी सदस्य मानव सेवा को ईश्वर सेवा मानते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का निरंतर प्रयास करते हैं। सेवा कार्य के दौरान अस्पताल परिसर में उपस्थित रोगियों एवं उनके परिजनों ने संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!