प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला जयंती पर सजा कल्प कथा मंजूषा मंच।
जीवन में धैर्य के महत्त्व की शिक्षा देती कहानियों के लिए डॉ ऊषा किरण श्रीवास्तव मंजूषा प्रशस्ति पत्रम से सम्मानित।

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह ने बताया कि प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री एवं शटल मिशन विशेषज्ञ कल्पना चावला जी की जयंती पर कल्प कथा मंजूषा मंच सीतामढ़ी बिहार की विद्वान साहित्यकार डॉ ऊषा किरण श्रीवास्तव की कहानियों से सजा।
अहमदाबाद गुजरात की वरिष्ठ चिंतक डॉ श्रीमती नलिनी शर्मा कृष्णा जी के मंच संचालन के कार्यक्रम में डॉ ऊषा जी ने जीवन में नाजुक पलों में धैर्य की सीख को कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कल्पकथा साहित्य संस्था के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के समीक्षा एवं समालोचना के विशेष प्रारूप के आयोजन में साहित्य सेवारत प्रबुद्ध साहित्यकार डॉ श्रीवास्तव को मंजूषा प्रशस्ति पत्रम से सम्मानित करते हुए उन्हें भविष्य हेतु मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।
कैथल हरियाणा से जुड़े समीक्षक ज्योतिषाचार्य पण्डित श्री जितेन्द्र शास्त्री जी, एवं हैदराबाद तेलंगाना से जुड़े समालोचक श्री चंद्र प्रकाश गुप्ता चन्द्रबुंदेला जी की विशिष्ट भूमिकाओं से सजे कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् स्मरणोत्सव १५०वें वर्ष में अमर बलिदानियों के सम्मान में वन्दे मातरम् का गायन किया गया तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों को आभार प्रकट करने बाद सर्वे भवन्तु सुखिन: श्लोक पाठ के साथ कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।




