Uncategorized

झोटवाड़ा में महिलाओं ने हर्षोल्लास से किया गणगौर माता का पूजन

 

जयपुर। झोटवाड़ा स्थित पंचायत समिति के सामने बुद्धरको के मोहल्ले में स्थानीय महिलाओं द्वारा गणगौर माता का स्वागत कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ माता पार्वती स्वरूपा की आराधना कर अखंड सुहाग की कामना की।
सावित्री शर्मा और उषा शर्मा ने बताया कि इस पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने माता गणगौर की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की प्रार्थना की। शालू शर्मा, खुशी शर्मा, अंकिता शर्मा और लक्षिता शर्मा ने माता को घेवर का भोग लगाया।
उन्होंने बताया कि यह परंपरा पिछले लगभग 20 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है। इस आयोजन में कॉलोनी की सभी महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग लेती हैं और त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ढोल-नगाड़ों के साथ गणगौर माता का स्वागत किया जाता है तथा छोटे बच्चों को दुल्हा-दुल्हन के रूप में सजाकर बिंदौरी निकाली जाती है।

माता को घेवर का भोग लगाने के बाद प्रसादी का वितरण किया जाता है। यह धार्मिक आयोजन 16 दिनों तक चलता है, जिसमें प्रतिदिन महिलाएं श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना करती हैं।
इस अवसर पर शोभा, संतोष, सरिता, कौशल्या, दीपा, नारायणी, सोहनी सहित कॉलोनी की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!