Uncategorized

सुनीता तिवारी को स्त्री शक्ति सम्मान 2026 से किया  सम्मानित 

 

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर “शब्द प्रतिभा सम्मान फाउंडेशन” द्वारा आयोजित समारोह में साहित्यकार सुनीता तिवारी को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए “स्त्री शक्ति सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके सृजनात्मक लेखन और साहित्य के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सुनीता तिवारी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है। उन्होंने बताया कि यह सम्मान उनकी लेखनी को नई ऊर्जा, नया उत्साह और निरंतर सृजन की प्रेरणा प्रदान करेगा। साहित्य के इस पथ पर यह सम्मान उनके लिए एक उज्ज्वल दीप के समान है, जो आगे बढ़ने की राह को सदैव आलोकित करता रहेगा।सुनीता तिवारी ने इस सम्मान के लिए “शब्द प्रतिभा सम्मान फाउंडेशन” का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी का स्नेह, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन उन्हें भविष्य में भी साहित्य सृजन के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने विशेष रूप से आदरणीय आनंद गिरि मायालु, रमेशचन्द्र पटेल तथा डॉ. प्रीत प्रसाद (प्रीत) के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनका हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह सम्मान साहित्य जगत में सुनीता तिवारी की बढ़ती पहचान और उनकी रचनात्मक प्रतिभा का प्रतीक माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!