Uncategorized

निधि पंड्या “स्त्री शक्ति सम्मान 2026” से सम्मानित, शिक्षा व समाज सेवा के लिए मिला अंतरराष्ट्रीय गौरव

 

लुंबिनी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान के डूंगरपुर जिले की शिक्षिका एवं व्याख्याता निधि पंड्या (उदइया) को शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “स्त्री शक्ति सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नेपाल की प्रतिष्ठित संस्था शब्द प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान संस्था द्वारा प्रदान किया गया।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में नेपाल, भारत सहित विश्व के सात देशों की लगभग 300 महिला कवित्रियों, लेखिकाओं, समाज सेविकाओं और शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ई-प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) देकर सम्मानित किया गया।

निधि पंड्या को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पित कार्य तथा समाज सेवा में सक्रिय योगदान के लिए प्रदान किया गया। उनके इस सम्मान से डूंगरपुर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है और लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!