स्वर्णकार समाज द्वारा गणगौर महोत्सव का भव्य आयोजन

नानालाल आचार्य
नजर इंडिया 24
उदयपुर। श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज उदयपुर संभाग की महिला सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक उल्लास के साथ गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जगदीश चौक स्थित सोनियों के मंदिर से डोल के साथ सभी महिलाओं ने नृत्य एवं गीतों के साथ शोभायात्रा निकाली, जो गणगौर घाट तक पहुंची। वहां पहुंचकर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गणगौर माता की पूजा-अर्चना की। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक रंगत का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह कार्यक्रम 21 से 24 मार्च तक सम्पन्न हुआ, जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बिंदु टांक, सीमा कुलथिया, अनुराधा बामला, हनी, कोमल, उषा , करिश्मा सोनी, अंशु , अनीता सोनी, उमा सोनी रानी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।




