रिंकू चौधरी की पहल पर शहीद दिवस पर 483 लोगों को मिला मुफ्त इलाज

समालखा, लोकेश झा
पट्टीकल्याणा: शहीद दिवस के अवसर पर मां भारती के वीर सपूत अमर शहीद राजगुरु, भगत सिंह और सुखदेव के बलिदान दिवस पर गांव पट्टीकल्याणा के पंचायत भवन में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप का शुभारंभ बाबा बर्फी नाथ के कर कमलों द्वारा किया गया। यह कैंप विशेष रूप से रिंकू चौधरी की पहल पर आयोजित किया गया, जिन्होंने समाज सेवा की भावना से गांववासियों के लिए यह सराहनीय कदम उठाया। उनकी इस पहल से सैकड़ों ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।
मेडिकल कैंप में 483 व्यक्तियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान आंखों, घुटनों और हृदय रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सभी मरीजों की जांच की और निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा देने की भी व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर रिंकू चौधरी ने कहा कि समाज की सेवा करना उनका प्रमुख उद्देश्य है और भविष्य में भी वे ऐसे जनहित कार्य करते रहेंगे।
रिंकू चौधरी विगत कई वर्षों से सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते आ रहे हैं। वे समय-समय पर जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उनकी समाजसेवा की भावना और जनहित के प्रति समर्पण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता जा रहा है।
इस दौरान गांव के गणमान्य व्यक्ति जय किशन जांगड़ा, पूर्व सरपंच राजू, नरेंद्र पांचाल, सुंदर, चौधरी इलम सिंह, राजेश पवार, जय सिंह प्रधान, बलबीर प्रधान, विशाल, नरेश छौंककर, ऋषि जोगी, सुशील शर्मा सहित कई पंचायत सदस्य व ग्रामीण उपस्थित रहे।
मेडिकल कैंप में पानीपत के सुपर स्पेशलिस्ट पार्क हॉस्पिटल के एमबीबीएस डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। इसमें आंखों, घुटनों और हृदय रोगों की जांच की गई, साथ ही महिलाओं के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रही।
ग्रामीणों ने रिंकू चौधरी की इस पहल की जमकर सराहना करते हुए इसे समाज सेवा की प्रेरणादायक मिसाल बताया।




