Uncategorized

भीलवाड़ा में निशा कंवर गौड़ बनीं महिला युवा प्रदेशाध्यक्ष

 

भीलवाड़ा। उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान में संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। समिति के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पारीक की सहमति से प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक जैन एवं प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार मारू ने निशा कंवर गौड़ को महिला युवा प्रदेशाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।

इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि निशा कंवर गौड़ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए महिला सशक्तिकरण और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। नवनियुक्त महिला युवा प्रदेशाध्यक्ष निशा कंवर गौड़ ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा एवं जागरूकता के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!