Uncategorized

अपने आप से प्यार करो” – प्रवीणा सिंह राणा प्रदन्या

“अपने आप से प्यार करो” – प्रवीणा सिंह राणा प्रदन्या

आज की तेज़ रफ्तार और प्रतिस्पर्धा से भरी दुनिया में हम अक्सर दूसरों की उम्मीदों, समाज की मान्यताओं और सामाजिक मीडिया के दिखावे में इतना उलझ जाते हैं कि खुद को समय देना भूल जाते हैं। हम हर किसी को खुश करने में लग जाते हैं, मगर सबसे ज़रूरी इंसान – “स्वयं” – उपेक्षित रह जाता है। ऐसे में अपने आप से प्यार करना केवल एक भावना नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी बन जाती है।
अपने आप से प्यार करने का अर्थ है – अपने अस्तित्व को समझना, स्वीकार करना और बिना शर्त अपनाना। इसका यह मतलब नहीं कि हम पूर्ण हैं या हमें सुधार की आवश्यकता नहीं, बल्कि इसका आशय यह है कि हम खुद को जितना हैं, उसी रूप में स्वीकारते हुए स्वयं में सुधार की राह पर बढ़ें।
जब हम खुद से प्रेम करते हैं, तो हमें दूसरों की मान्यता की आवश्यकता नहीं पड़ती। हम आत्मनिर्भर होते हैं, आलोचनाओं से टूटते नहीं, बल्कि सीखते हैं। आत्म-प्रेम हमें अंदर से मज़बूत करता है और भावनात्मक रूप से संतुलित बनाता है।
अपने आप से प्यार करना स्वयं को समय देना भी है ।कभी अकेले बैठकर खुद से बात करना, अपनी पसंद के काम करना, या सिर्फ अपने मन की सुनना। यह आत्मा को शांति देता है और जीवन में उद्देश्य की स्पष्टता लाता है।

जो व्यक्ति खुद से प्रेम करता है, वह दूसरों से भी सच्चा प्रेम कर सकता है। क्योंकि जो भीतर से भरा है, वही बाहर बांट सकता है।
अतः अपने आप से प्यार करना कोई विलासिता नहीं, बल्कि मानसिक, भावनात्मक और आत्मिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है। यह आत्म-स्वीकृति, आत्म-सम्मान और आत्म-विश्वास की ओर उठाया गया पहला और सबसे सुंदर कदम है। इसलिए सबसे पहले अपने आप से प्यार करो क्योंकि आपका पहला और सच्चा साथी आप स्वयं हैं।

प्रवीणा सिंह राणा प्रदन्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!