Uncategorized

भूख — शिखा खुराना

दोपहर अपनी पूरी निर्दयता के साथ धरती पर उतरी हुई थी। सूरज जैसे आसमान से उतरकर सीधे गली में आ बैठा हो। हवा में धूल थी, और धूल में एक ऐसी थकान, जो शरीर से ज्यादा मन को बोझिल कर देती है।
गली के मोड़ पर एक छोटी-सी दुकान थी—टीन की छत, दीवारों पर पुरानी पपड़ी, और भीतर बैठा एक आदमी, जो अपने जीवन की गिनती भी शायद उन्हीं बिखरे हिसाब-किताबों में करता था। वह था, रामनारायण।
उसकी दुनिया सीमित थी, तौल, तराजू, मुनाफा और बचत। इन सबके बीच उसका चेहरा भी वैसा ही हो गया था, सूखा, गणनात्मक और थोड़ा कठोर।
तभी एक आकृति जैसे हवा को चीरती हुई आई। एक और, बिखरे बाल, फटा आँचल, और आँखों में एक अजीब-सी बेचैनी। उसने बिना कुछ कहे काउंटर से डबलरोटी उठाई और दौड़ पड़ी।
“चोर! चोर-चोर!”
रामनारायण की आवाज़ ने गली के सन्नाटे को चीर दिया।
वह भागा। उसके कमजोर शरीर में अचानक एक उन्माद भर गया था। जैसे यह दौड़ केवल रोटी की नहीं, बल्कि उसके अस्तित्व की रक्षा की हो। औरत नंगे पाँव थी। उसके तलवों को शायद अब दर्द का अहसास भी नहीं होता था। वह बस भाग रही थी—्, जैसे पीछे भूख हो, और आगे उम्मीद।
कुछ दूर जाकर रामनारायण की साँसें टूटने लगीं। वह नाले के किनारे बने चबूतरे पर बैठ गया। नाला, जिसमें गंदगी बहती थी, और उसके किनारे बैठा आदमी, जिसके भीतर भी जाने कैसी गंध जमा थी।
तभी उसे एक वर्दी दिखाई दी।
दारोगा, धीमी चाल, थकी आँखें, लेकिन भीतर कहीं एक स्थिरता लिए हुए।
“दरोगा जी… चोर भाग गई… मेरी दुकान से डबलरोटी उठाकर!”
रामनारायण की आवाज़ में शिकायत कम, अधिकार ज्यादा था।
दारोगा ने उसे देखा—जैसे वह उसके शब्दों से ज्यादा उसके भीतर को पढ़ रहा हो।
“बैठो,” उसने संक्षेप में कहा।
साइकिल आगे बढ़ी, धूल को पीछे छोड़ती हुई।
कुछ दूर पर एक झोंपड़ी थी, इतनी कमजोर कि जैसे हवा के भरोसे खड़ी हो। औरत उसी में घुसी थी।
“तुम यहीं रहो,” दारोगा ने कहा।
वह धीरे-ध�

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!