जोधपुर में लैंगिक अल्पसंख्यक संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लिया भाग

आलोक अवस्थी। ब्यूरो चीफ, नजर इंडिया 24
जोधपुर। 11 फरवरी संभाली ट्रस्ट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के तत्वावधान में समावेशी न्याय की ओर लैंगिक अल्पसंख्यक संवेदनशीलता विकसित भारत 2047 विषय पर विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एक निजी होटल में किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश रामावत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर तथा विशिष्ट अतिथि मनीष हरजाई, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला रहे। संभाली ट्रस्ट (अमेरिका) की अध्यक्षा शिरीन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। जोधपुर के सामाजिक न्याय, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। संभाली ट्रस्ट के संस्थापक श्री गोविंद सिंह राठौड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रख्यात मनोवैज्ञानिक डॉ. दीपक कश्यप ने लैंगिक विविधता से जुड़े समुदाय पर तकनीकी सत्र प्रस्तुत किया। अमेरिका से आई जेनेट, जोधपुर की सूफिया एवं विक्रांत ने अपने जीवन संघर्षों को साझा किया। जोधपुर गादीपति कांता बुआ ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि वे चाहती हैं कि आने वाली पीढ़ी शिक्षा प्राप्त कर नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़े। राकेश रामावत एवं मनीष हरजाई ने ट्रांसजेंडर कानूनों तथा उच्चतम न्यायालय के वर्ष 2014 के ऐतिहासिक निर्णय के प्रावधानों की जानकारी दी। शिरीन ने संभाली ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन विवेक शर्मा ने किया तथा अंत में श्यामा तंवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संभाली ट्रस्ट का यह प्रयास लैंगिक अल्पसंख्यकों के लिए समावेशी न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




