देश की प्रथम महिला डॉक्टर स्वर्गीया डॉ आनंदी गोपाल जोशी जी की जयंती पर सजा कल्प कथा मंजूषा मंच।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर भावना भारद्वाज कल्प मंजूषा प्रशस्ति पत्रम से सम्मानित

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह ने बताया कि देश की प्रथम महिला डॉक्टर स्वर्गीया डॉ आनंदी गोपाल जोशी जी की जयंती, एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर कल्प कथा मंजूषा मंच बुराड़ी दिल्ली की प्रबुद्ध साहित्यकार भावना भारद्वाज जी की कहानियों से सजा।
अहमदाबाद गुजरात की वरिष्ठ चिंतक डॉ श्रीमती नलिनी शर्मा कृष्णा जी के मंच संचालन के कार्यक्रम में भावना जी ने सामान्य जीवन के विविध उतार चढ़ाव को कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कल्पकथा साहित्य संस्था के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के समीक्षा एवं समालोचना के विशेष प्रारूप के आयोजन में साहित्य सेवारत प्रबुद्ध साहित्यकार श्रीमती भारद्वाज को मंजूषा प्रशस्ति पत्रम से सम्मानित करते हुए उन्हें भविष्य हेतु मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।
दिल्ली से जुड़ीं हिन्दी आचार्य श्रीमती एकता सिंह जी, एवं हैदराबाद तेलंगाना से जुड़े समालोचक श्री चंद्र प्रकाश गुप्ता चन्द्रबुंदेला जी की विशिष्ट भूमिकाओं से सजे कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् स्मरणोत्सव १५०वें वर्ष में अमर बलिदानियों के सम्मान में वन्दे मातरम् का गायन किया गया तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों को आभार प्रकट करने बाद सर्वे भवन्तु सुखिन: श्लोक पाठ के साथ कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।




