फतेहाबाद में भगवान परशुराम शोभायात्रा 2026 की तैयारियां तेज, शिवकुमार शर्मा बने अध्यक्ष

अरुण शर्मा। नज़र इंडिया 24, जिला ब्यूरो चीफ
फतेहाबाद। के शिव शक्ति धर्मशाला में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिछली भगवान परशुराम शोभायात्रा के आयोजन का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तथा आगामी वर्ष 2026 की शोभायात्रा को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से शिवकुमार शर्मा (प्रधान, बसई) को भगवान परशुराम शोभायात्रा 2026 के लिए अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अनिल शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा सुभाष समाधिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा को शेष कार्यकारिणी का गठन शीघ्र करने का दायित्व भी दिया गया है। इस अवसर पर बैठक में इंद्रजीत मुखिया, राजेश शर्मा, पप्पू नगाइच, सुभाष चंद्र तेनगुरिया, भानू शर्मा, चुन्नीलाल शर्मा, नवल किशोर तिवारी, सतीश तिवारी, शिवहरी मुदगल, रामनिवास शर्मा, गिर्राज शर्मा, प्रदीप पलिया सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक का समापन भगवान परशुराम के जयकारों के साथ हुआ और सभी ने मिलकर आगामी शोभायात्रा को भव्य बनाने का संकल्प लिया।




