Uncategorized

काव्य रंगों से सजी महिला काव्य मंच की साहित्यिक शाम

नम्रता शर्मा की अध्यक्षता में 14 कवि-कवयित्रियों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ

 

जयपुर। महिला काव्य मंच की जयपुर इकाई की मासिक काव्य-गोष्ठी रविवार, 18 जनवरी 2026 को जिला अध्यक्ष  नम्रता शर्मा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला सचिव विदिशा राय जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिला काव्य मंच की वैश्विक सलाहकार आदरणीया डॉ. सुमन सखी दहिया जी मुख्य अतिथि के रूप में तथा राजसमंद इकाई की अध्यक्ष आदरणीया विशाखा तिवारी  विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विविध काव्य विधाओं से सजी इस साहित्यिक संध्या में समसामयिक विषयों पर रचनाकारों ने अपनी सशक्त लेखनी से भावों के रंग बिखेरे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरोज पालीवाल  की मधुर स्वर में प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं सुनीता तिवारी जी के ध्येय गीत से हुआ। गोष्ठी में नंदिनी कुमार, रुचि रानी गुप्ता, सरोज पालीवाल, सुनीता तिवारी, नीशु दुबे, राव शिवराज, प्रतिभा पालीवाल, अर्चना सपरा, अनुराधा माथुर, अर्चना माथुर, विदिशा राय, नम्रता शर्मा, विशाखा तिवारी एवं डॉ. सुमन सखी दहिया जी सहित कुल 14 कवि-कवयित्रियों ने सहभागिता निभाई। काव्य-गोष्ठी में दोहे, मुक्तक, गीत सहित विभिन्न विधाओं की सुंदर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

अंत में अगले माह पुनः मिलने की मधुर आशा के साथ सभी ने विदा ली। इसी के साथ यह काव्य-गोष्ठी सौहार्दपूर्ण एवं सफल समापन की ओर अग्रसर हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!