Uncategorized

राम मंदिर अयोध्या के द्वितीय पाटोत्सव पर झोटवाड़ा की गणेश कॉलोनी में दीपों की अद्भुत छटा

 

जयपुर। 22 जनवरी 2026 झोटवाड़ा भगवान श्रीराम के अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर के द्वितीय पाटोत्सव के पावन अवसर पर जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र स्थित गणेश कॉलोनी में श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य दीप उत्सव का आयोजन किया गया। शाम होते ही कॉलोनी राममय वातावरण में डूब गई। कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलोनी के प्रत्येक घर से कम से कम 11 दीपक घी से तैयार कर प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरी गली दीपों की श्रृंखला से जगमगा उठी।

इस अवसर पर लगभग 10 हजार दीपक जलाए गए। कार्यक्रम संयोजक विष्णु शर्मा ने बताया कि दीप उत्सव का उद्देश्य जन-जन में रामभक्ति का संचार करना और सामाजिक एकता का संदेश देना है। दीप प्रज्वलन के पश्चात सामूहिक रूप से श्रीहनुमान चालीसा का पाठ एवं आरती की गई।

इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में कॉलोनी के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से सुरेंद्र सिंह खानडी, राजेंद्र सिंह तारपुरा, बसंत जांगिड़, गोपाल जांगिड़, अनिल जांगिड़, बीजू सिंह तारपुरा, राजेंद्र सिंह, अरविंद कूलवाल, भवानी सिंह, रामसिंह हर्षोली एवं सुरेश जांगीड़ शामिल रहे।दीपों से सजी गणेश कॉलोनी में भक्तिमय वातावरण देखते ही बन रहा था, और पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!