अंतरराष्ट्रीय वूमेन पॉवर सोशलिटी फाऊंडेशन इंडिया ने राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों में की नियुक्तियां

डॉ .चेतन ठठेरा नजर इंडिया 24
जयपुर। (महिला एवं बाल विकास को समर्पित ) सामाजिक कार्यों एवं महिला सशक्तिकरण मे अग्रणी संस्था वूमेन पॉवर सोशलिटी फाऊंडेशन इंडिया ने राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान समारोह के अवसर पर की प्रदेश सहित देश में नियुक्तियां की है।
वूमेन पावर समिति फाऊंडेशन इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला जनजागृति ,सशक्तिकरण, शिक्षा, संरक्षण, समाज सेवा को बढ़ावा देते हुए ,नियुक्तियों में विस्तार किया है, जिनमें सर्व प्रथम डॉ. निशा शर्मा को (नारी शक्ति वंदन सम्मान) प्रदेश अध्यक्ष, (उत्तर प्रदेश) , राजबाला चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान (कन्या शिक्षा सहायता) एवं अरुण गोयल को जिला सलाहकार जयपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकन्या सचिव उमा सोनी के निर्देशानुसार,राष्ट्रीय संयोजक सन्तोष कुमार उपाध्यक्ष राजरानी,सलाहकार एड.सुदेश शर्मा की अनुशंसा से सभी नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए हैं।




