प्रीतम नायक की अध्यक्षता में कवियों ने बांधा समां, सम्पदा ठाकुर की कविता ने जीता दिल

फतेहाबाद। महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर फतेहाबाद में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात कवि प्रीतम नायक ने की, जिन्होंने अपने प्रभावशाली मंच संचालन से पूरे सभागार का दिल जीत लिया।कार्यक्रम में देशभर से आए कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बिहार से आई प्रसिद्ध कवयित्री सम्पदा ठाकुर ने अपनी भावपूर्ण कविता
दूरियों में भी भला दूर कहाँ होता है,
इश्क तन्हाइयों में जवां होता है,। से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। सम्पदा ठाकुर पहले भी कई मंचों पर अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सम्मानित हो चुकी हैं, और उन्होंने एक बार फिर अपनी कविता से सबका दिल जीत लिया। वहीं हास्य कवि राजदीप ने अपनी रचनाओं से लोगों को खूब हँसाया, जबकि उत्तर प्रदेश के चर्चित हास्य कवि कामता माखन ने मंच पर आते ही ठहाकों की बरसात कर दी कार्यक्रम में जगदीश नायक, गुलशन हंस, जोनी खट्टर एवं अध्यक्ष मनदीप योगी सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। महर्षि वाल्मीकि जयंती के इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन ने न केवल साहित्यिक रस का संचार किया, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक सौहार्द का संदेश भी दिया।




