Uncategorized

इंद्रलोक फाउंडेशन ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क जूते वितरित

चम्पापुरा। इंद्रलोक फाउंडेशन द्वारा 26 जनवरी के पावन अवसर पर चम्पापुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के तत्वावधान में निःशुल्क स्कूल जूते वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासन द्वारा इंद्रलोक फाउंडेशन की डायरेक्टर इंद्रा बंसल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से संस्था के पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में इंद्रलोक फाउंडेशन की डायरेक्टर इंद्रा बंसल, वाईस प्रेसिडेंट  माया सैनी, एसोसिएट मेंबर मंजू जाजू की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों में रामेश्वर गौड़, बंशी गौड़, सुकेश, कमल, रामसहाय तम, गिरधारी मीणा, शिवी शंकर भूरा, कालू राम गौड़ तथा अध्यक्ष भोजी गुर्जर प्रमुख रूप से मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामनिवास सैनी (प्र.अ.) के नेतृत्व में समस्त विद्यालय स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन ममता दासल द्वारा किया गया। विद्यालय स्टाफ में अंशिका शर्मा, चेतना राठौड़ एवं रामस्वरूप खींचड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान इंद्रलोक फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल जूते वितरित किए गए। इस अवसर पर डायरेक्टर इंद्रा बंसल ने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ट्रॉफी प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने इंद्रलोक फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। संस्था ने भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!