Uncategorized
युवा दिवस पर निकलेगी वाहन रैली
नानालाल आचार्य
नजर इंडिया 24
उदयपुर। राष्ट्र सेविका समिति की ओर से 31 जनवरी को युवा दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत वाहन रैली एवं विविध कार्यक्रम होंगे। भारत में हर साल महान दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर यह मनाया जाता है। यह दिवस युवाओं को चरित्र साहस, निःस्वार्थ सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिये प्रेरित करता है, ताकि वे देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान दे सकें। स्वामी विवेकानन्द का मानना था कि युवाओं की शक्ति ही एक मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकती है। विभाग तरुणी प्रमुख साक्षी ने बताया कि इस आयोजन के तहत दो पहिया वाहन रैली निकलेगी । रैली दोपहर 3:30 बजे होटल द ललित से शुरू होकर फतहसागर की पाल पर समापन होगा। यहां प्रान्त तरुणी प्रमुख कीर्ति दीदी का उद्बोधन होगा।




