Uncategorized

जयपुर में 30 अप्रैल को होगा ‘वाईस ऑफ मीडिया’ का प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन

 

जयपुर- जयपुर वाईस ऑफ मीडिया पत्रकार संगठन (राष्ट्रीय) द्वारा प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय राजस्थान पत्रकार सम्मेलन का आयोजन 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को जयपुर के गोयल मैरिज गार्डन, मुरलीपुरा पुलिस थाना के सामने किया जाएगा। इस सम्मेलन में संगठन की राजस्थान कार्यकारिणी, उत्तर व दक्षिण कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पत्रकार भाग लेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, संगठन की राष्ट्रीय महासचिव दिव्या भोसले कार्यक्रम का संचालन करेंगी।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य इस सम्मेलन में भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे और संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से अनिवार्य रूप से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो पदाधिकारी या सदस्य इस सम्मेलन में उपस्थित नहीं होंगे, उनके खिलाफ संगठनात्मक कार्यवाही करते हुए निष्कासन तक की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा संगठन को तन-मन-धन से सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!