मोदी के जन्मदिन पर महिला मोर्चा ने किया हनुमान चालीसा पाठ
दीप प्रज्वलित कर मनाया जन्मदिन, देश की प्रगति और दीर्घायु की कामना

अरुण शर्मा। जिला ब्यूरो चीफ , नजर इंडिया 24
आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र में महिला मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया, दीप प्रज्वलित किए और एक-दूसरे को बूंदी खिलाकर खुशी मनाई।
महिला मोर्चा की रेनू संजय अनवरिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री के साथ जनसेवा में निरंतर सक्रिय रहने वाले जनसेवक हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में भारत को स्थिरता और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री के नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और देश विकास, आत्मविश्वास तथा वैश्विक सम्मान के साथ आगे बढ़ रहा है। महिला मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने तथा भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में उनके निरंतर योगदान की कामना की गई।



