बार एसोसिएशन भीलवाड़ा की एडवोकेट वेलफेयर सोसायटी की नवीन कार्यकारिणी घोषित| विशाल उपाध्याय अध्यक्ष व दीपक कोठारी सचिव मनोनीत|

भीलवाड़ा। जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संस्था कार्यालय में बैठक आयोजित हुई| बैठक में संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ व कार्यकारिणी द्वारा संस्था के विधान में वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए भीलवाड़ा एडवोकेट कल्याण सोसायटी के अध्यक्ष पद पर विशाल उपाध्याय, महासचिव दीपक कुमार कोठारी, सदस्य राजेश चौधरी, सन्नू मेवाफरोश, गोपाल ओझा, श्याम सुंदर गर्ग, रमाकांत पांडिया, ऋषि तिवारी, मोहम्मद अली कायमखानी, संजय कुमार सेन, मुकेश भानावत, कोमल सोनी, नौनिहाल सिंह गौड़, नितिनपाल सिंह राठौड़, सुरेश व्यास, गिरीश कौशिक, हिम्मत सिंह सोलंकी, प्रदीप व्यास, रामगोपाल चंडक, दशकुमार मालावत, अक्षत कचोलिया को मनोनीत किया गया|

बैठक के दौरान संस्था उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिव मनोहरलाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह सचिव आदित्य सिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली मनोनीत सदस्य पंकज पंचोली, राघवेंद्रनाथ व्यास, ओमप्रकाश तेली, वंदना आमेटा, पीरू सिंह गौड़, आनंद शर्मा उपस्थित थे|





