Uncategorized
डेलॉइट में नियुक्ति और सरकारी प्रोजेक्ट में कार्यरत ऋषभ सोनी का अभिनंदन

जयपुर। ऋषभ सोनी को प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी डेलॉइट में तकनीकी सहायता अभियंता के पद पर नियुक्ति एवं राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग के प्रोजेक्ट में कार्यरत होने पर उनके समाज के संगठन एसएसडी स्वर्णकार सेवा दल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसएसडी के अध्यक्ष पवन ने ऋषभ सोनी का ट्रॉफी, पगड़ी एवं माला पहनाकर सम्मान किया।
साथ ही उनके माता-पिता सुनीता सोनी एवं हरिश्चंद्र सोनी को भी पुत्र की इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान उपस्थित समाजजनों ने ऋषभ सोनी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ऋषभ सोनी ने सम्मान के लिए स्वर्णकार सेवा दल एवं समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की समाचार कवरेज पत्रकार साबिर कुरैशी द्वारा की गई।




