Uncategorized

बाल दिवस पर लक्ष्यदीप पब्लिक स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आलोक अवस्थी। नजर इंडिया 24, ब्यूरो चीफ

जयपुर।बाल दिवस के उपलक्ष्य में लक्ष दीप पब्लिक स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करना था।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, भूमि संरक्षण, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षक और संदेशपरक पोस्टर तैयार किए। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से जल की प्रत्येक बूंद बचाने, भूमि को प्रदूषण मुक्त रखने तथा प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में दक्ष शर्मा, अंश पाल, शिवान्या, मुस्कान कुशवाहा, मनीषा एवं सोनाक्षी विजेता रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी विजेता विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ में कुसुमलता, निवेदिता, कुसुम गुप्ता, यशिका, पिंकी शर्मा एवं विनोद शर्मा का विशेष सहयोग रहा।विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मकता, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित होती है। साथ ही बच्चों को प्रकृति संरक्षण के महत्व को समझने और अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण हितैषी आदतें अपनाने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के दौरान संस्था सचिव दीपक शर्मा ने भी अपने ओजस्वी भाषण
के द्वारा बाल दिवस की महत्वता को समझाते हुए बच्चों को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण की सीख देते हुए बताया कि जीवन में समाज ,राज्य और देश की उपयोगिता तभी है जब बालक एक स संस्कारित शिक्षा प्राप्त करे।कार्यक्रम बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!