Uncategorized

समाज की मंगलकामना में जुटा किन्नर समुदाय, गुरु श्री बाई के मार्गदर्शन में निभाई परंपरा।

 

जयपुर। दीपावली का पर्व खुशियां बांटने और आपसी प्रेम-सद्भाव बढ़ाने का संदेश देता है। इसी परंपरा को निभाते हुए झोटवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में गद्दीपति गुरु श्री बाई के किन्नर शिष्यों ने दीपावली के अवसर पर अपने यजमानों के बीच पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके व्यापार में निरंतर उन्नति, सुख-समृद्धि और किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर सभी ने शिव-हनुमान मंदिर में भजन-कीर्तन कर ईश्वर से अपने यजमानों एवं उनके परिवारों की सुख-शांति और मंगलमय जीवन की कामना की। किन्नर समाज की इस पहल से क्षेत्र में पारंपरिक आत्मीयता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देखने को मिला। पूनम बाई ने बताया कि किन्नर समाज वर्षों से होली और दीपावली जैसे त्योहारों पर अपने यजमानों के घरों और प्रतिष्ठानों पर जाकर उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देता आ रहा है। हमारे यजमान भी इन अवसरों पर हमारा इंतजार करते हैं, जिससे हमें अपनत्व और सम्मान का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि हम सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की दुआ करते हैं। चांदपोल गद्दी की गद्दीपति गुरु श्री बाई के नेतृत्व एवं उनके मार्गदर्शन में समाज के सभी शिष्य उनकी आज्ञा का पालन करते हुए अपनी परंपराओं और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं।किन्नर समाज की यह पहल बताती है कि समाज में हर वर्ग का अपना महत्व है। प्रेम, सम्मान और अपनत्व से ही सामाजिक एकता मजबूत होती है। किन्नर समाज भी इसी भावना के साथ त्योहारों की खुशियां साझा कर समाज में सकारात्मकता और भाईचारे का संदेश दे रहा है। इस अवसर पर ज्ञान सिंह बाबा, लैला बाई, पूनम बाई, पूजा बाई, सारिका बाई, खुशबू बाई, दीपा बाई सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!