Uncategorized

स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के सानिध्य में हैदराबाद में सनातन का भगवा और भी प्रखर हुआ।

 

हैदराबाद। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जगतगुरु सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि महाराज का तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दिव्य एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सनातन परंपरा और संत-सम्मान की अनुपम झलक देखने को मिली।

Oplus_131072

हैदराबाद में महर्षि रमणानंद महाराज ने स्वामी चक्रपाणि महाराज का पुष्पमालाओं, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर वैदिक एवं सनातन परंपराओं के अनुरूप आत्मीय स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान संतों के सानिध्य में आध्यात्मिक वातावरण भक्तिमय हो उठा।

स्वागत समारोह के दौरान सनातन धर्म की मजबूती, गौमाता की रक्षा, हिन्दुत्व के संरक्षण और राष्ट्र रक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा हुई। संतों ने सनातन संस्कृति, धार्मिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। स्वामी चक्रपाणि महाराज के हैदराबाद आगमन से स्थानीय सनातन समाज में उत्साह का माहौल रहा। उनके सानिध्य ने धार्मिक एकता, सामाजिक समरसता और सनातन विचारधारा को नई ऊर्जा प्रदान की।
सनातन की यही शक्ति है कि संतों के चरण जहां पड़ते हैं, वहां आध्यात्मिक चेतना और धर्म की दिव्यता का संचार होता है। हैदराबाद में स्वामी चक्रपाणि महाराज के भव्य स्वागत ने सनातन संस्कृति के प्रति आस्था और समर्पण का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!