कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

सुनितात्रिपाठी’अजय नज़र इंडिया न्यूज संवाद
जयपुर। सेंटवेव ऑर्गेनाइजेशन एवं भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. प्रीति अग्रवाल ने कैंसर के कारणों, शुरुआती लक्षणों, बचाव के उपायों एवं स्क्रीनिंग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
संस्था की डायरेक्टर शिवाली गुप्ता ने कहा कि आज कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में आमजन को जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का नियमित आयोजन बेहद आवश्यक है।
डॉ. आराधना परमार ने कहा कि विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में भी कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि बीमारी की पहचान शुरुआती चरण में हो सके और समय रहते उचित उपचार संभव हो।
वहीं, भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल की करुणा शर्मा ने अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की निःशुल्क उपचार सुविधाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में जी.डी. पारीक, विजय सक्सेना, राजेंद्र गुप्ता, रिया मनोज, कल्पना पुरोहित एवं हेमलता जी की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा।




