एस.ओ.एस. बालग्राम जयपुर में पर्यावरण संरक्षण व विधिक जानकारी पर कार्यक्रम आयोजित

जयपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महानगर द्वितीय जयपुर के आदेश की अनुपालना में सचिन पल्लवी शर्मा के नेतृत्व एवं ड्रीम फाउंडेशन के सहयोग से एस.ओ.एस. बालग्राम, जयपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता लक्ष्मी शर्मा एवं पीएलबी आलोक अवस्थी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण की रोकथाम एवं विधिक जानकारी के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।
इसी दौरान आरोग्य कुंज कार्यक्रम के माध्यम से बालग्राम में उपस्थित बच्चों को औषधीय पौधों के महत्व और उनके उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी गई। दीपेश शर्मा ने कालमेघ, सफेद मूसली, तुलसी, अश्वगंधा, गुड़मार, गोखुरु, घृतकुमारी, गिलोय सहित अन्य औषधीय पौधों की पहचान, संरक्षण एवं उनके लाभों के बारे में बताया।कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हमारी संपदा और हमारी धरोहर ही हमारी सच्ची पहचान है। इस अवसर पर हिमांशु त्रिवेदी, बेला शर्मा, रणवीर सिंह तंवर एवं प्रशिक्षु अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।




