Uncategorized
नवरात्रि पर्व — महेन्द्र कुमार सिन्हा

नवरात्रि पर्व हिन्दुओं के लिए विशेष स्थान है।नवरात्रि में माता दुर्गा की नवरूपो में पूजा उपासना साधना आराधना की जाती है।नवरात्रि पर्व वर्ष में चार बार मनाते है
जिसमें दो प्रत्यक्ष और दो गुप्त नवरात्रि माने जाते है।चैत्र मास और अश्विन मास शुक्ल पक्ष को हम प्रत्यक्ष नवरात्रि पर्व मनाते है।ऋतु संधि मे दो नवरात्रि गुप्त नवरात्रि मनाते है। हमारे हिन्दू धर्म में शक्ति का स्थान बहुत ऊँचा है।नारी को शक्ति के रूप में पूजा जाता है।दुर्गा शक्ति आद्य शक्ति पराशक्ति प्रकृति माता की रूप माता दुर्गा भावानी है।
नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवम् बधाई हम सब मिलकर देते है।माँ सेवा साधना हम सब मिलकर कर करते है।
महेन्द्र कुमार सिन्हा जय महासमुंद छत्तीसगढ़



