लघुकथा:भीगी-पलकें – पालजीभाई राठोड़ ‘प्रेम’ (सुरेंद्रनगर- गुजरात)

जीवन में किसी की याद आती है तो ये पलकें भीग जाती है।भीगी हुई पलकें बहुत कुछ बिन कहें कह जाती है।
बाहर पटाखें की आवाज सुनाई दे रही थी। बच्चे खुशी से नाच रही थे और रेखा की आंखों में चुपचाप आंसू बह रहे थे।आज घर में सब कुछ था बस पिताजी की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी। पिताजी के जाने के बाद घर की दीवारें भी जैसे मौन हो गई थी। पिताजी की किताबें चश्मा कुर्सी सब उनकी याद दिलाते रहते थे।
रेखा ने याद आया जब वो पढ़ती थी तब परीक्षा में कम मार्क आए थे।तब पिताजी ने समझाया था;’बेटी परीक्षा में कम मार्क्स आने से घबराने की जरूरत नहीं है और मेहनत करो।मन लगाकर पढ़ाई करो। मेहनत से सफलता मिलती ही है।’
एक बार रेखा के भाई राकेश के हाथ में पिताजी की डायरी आई उस में लिखा था;’ मेरे बच्चों जीवन में परिश्रम करना। खूब पढ़ना।शिक्षा ऐसी की है जो सब दरवाजे खोल देती है। पिताजी दोनों बच्चों को पढ़ाते थे। शिक्षा का महत्व वो जानते थे। यह पढ़कर रेखा और राकेश दोनों भाई बहन एक दूसरे से लिपटकर रो पड़े। पिताजी की याद ताजी हो गई। उसको एहसास हुआ की पिताजी भले ही उनके बीच नहीं थे लेकिन उनका आशीर्वाद आज भी मिलता रहता है।’ राकेश ने आंसू पोंछ कर मुस्कुराकर कहां;’ बहन,पिताजी गये नहीं है वह तो हमारे संस्कारों में आज भी सांस ले रहे हैं। सत्य ही है कुछ बात ऐसी होती है जिस में पलकें तो भीगती जाती है मगर रिश्तो की जड़े और गहरी हो जाती है।
पालजीभाई राठोड़ ‘प्रेम’ (सुरेंद्रनगर- गुजरात)




