Uncategorized

गायत्री परिवार का नव सृजन साधना अभियान आज से -सशक्त-विकसित भारत के निर्माण के लिए करेंगे सामूहिक साधना

जयपुर। -सशक्त-विकसित भारत के निर्माण के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार रविवार से नव सृजन साधना अभियान शुरू करने जा रहा है। इसका संकल्प समारोह तीन अगस्त को किरण पथ मानसरोवर स्थित श्री वेदमाता गायत्री वेदना निवारण केन्द्र में सुबह साढ़े दस बजे होगा। शनिवार को आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। संपूर्ण विश्व में बने अशांति के वातावरण को शांति में बदलने, वातावरण का परिष्कार करने, प्राकृतिक प्रकोपों से सुरक्षा, व्यक्तिगत, पारिवारिक जीवन को समुन्नत बनाने के लिए आयोजित नव सृजन साधना अभियान में 1100 साधक-सााधिकाएं एक साथ संकल्पित होंगे। यह अभियान गायत्री परिवार की संस्थापक भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष (2026) और शांतिकुंज हरिद्वार में 1926 से प्रज्वलित अखंड दीपक के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हो रहा है। शांतिकुंज हरिद्वार से श्याम बिहारी दुबे सभी को संकल्प कराएंगे। गायत्री परिवार राजस्थान के प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजन की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। वेदमाता गायत्री वेदना निवारण केन्द्र के व्यवस्थापक आर डी गुप्ता ने बताया कि नवीन साधक प्रतिदिन 3 माला गायत्री मंत्र जप का एक वर्ष तक पालन करेंगे। वरिष्ठ साधक, परिजन या जो समय दे सकें वे प्रतिदिन 11 माला जप कर एक वर्ष में 5 लाख मंत्र जप का संकल्प लेंगे और एकादशी व्रत का भी पालन करेंगे।
कार्यक्रम के तहत सभी संकल्पधारी साधकों को साधना किट नि:शुल्क दिया जाएगा। इस अभियान के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा 25-25 के समूह में संकल्प पत्र भरवाए गए थे। सभी साधकों को समारोह में समय पर लाने की जिम्मेदारी उन्हीं कार्यकर्ताओं को दी गई है। संकल्प समारोह से पूर्व पंचोपचार पूजन किया जाएगा। प्रारंभ में वेदमाता गायत्री, गुरुसत्ता पं.श्रीराम शर्मा आचार्य, भगवती देवी शर्मा का पूजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!