Uncategorized

दरबार सीनियर सेकेंडरी स्कूल : भाग संख्या 190 के BLO प्रदीप चौधरी ने SIR कार्य 100% पूरा कर रचा कीर्तिमान

 

जयपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत दरबार सीनियर सेकेंडरी स्कूल की भाग संख्या 190 ने उत्कृष्ट कार्य का उदाहरण पेश किया है। यहां के बीएलओ प्रदीप चौधरी ने सुपरवाइजर संदीप शर्मा के निर्देशन में SIR का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए सराहनीय उपलब्धि है।

इस उल्लेखनीय कार्य के लिए ईआरओ सुनीता चौधरी तथा एईआरओ सरोज पारीक ने सुपरवाइजर संदीप शर्मा एवं BLO प्रदीप चौधरी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करना चुनावी प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाता है। भाग संख्या 190 की यह उपलब्धि अन्य भागों के लिए प्रेरणादायी है। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं टीम सदस्यों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए BLO और सुपरवाइजर के कार्य को उत्कृष्ट बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!